Thursday, 4 August 2016

D.Ed. Internship 2016-17 online form


 for click here to start apply now 
D.Ed Internship : डीएड इण्टर्नशिप का शड्यूल जारी
.
भिवानी :  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा डी.एड. कोर्स के वर्तमान में चतुर्थ सैमेस्टर की परीक्षा दे चुके छात्र- अध्यापकों को इण्टर्नशिप 2016-17 के लिए विद्यालय आबंटन तथा उपचारी शिक्षण एवं विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिसके लिए शैडयूल निर्धारित किया गया है। 
  इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि विद्यालय आबंटन के लिए आनलाईन आवेदन 4 अगस्त से 8 अगस्त, 2016 को मध्यरात्रि तक लडक़े/पुरूषों द्वारा खण्डों के विकल्प एवं लडकियों/महिलाओं/अशक्तों द्वारा विद्यालयों के विकल्प भरे जा सकते है। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त, 2016 को दोपहर 12 बजे से 10 अगस्त, 2016 को मध्यराऋि तक लडकों, पुरूषों द्वारा विद्यालयों के विकल्प भरे जांएगें, परंतु इस अवधि के दौरान केवल वे ही लडकें, पुरूष विद्यालयों के विकल्प भर पाएंगें जिन्होंने 4 अगस्त, 2016 से 8 अगस्त, 2016 के मध्य खण्डों के विकल्प भरे होंगे। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त, 2016 से 31 अगस्त, 2016 के दौरान विद्यालय आबंटन-पत्र डाऊनलोड किए जा सकेंगें। इसी प्रकार 16 अगस्त से 12 सितंबर, 2016 के दौरान विद्यालय आबंटन-पत्र संबंधित डाईट, बाईट, गैटी प्राचार्य से प्रतिहस्ताक्षरित होने चाहिए।  
छात्र-अध्यापकों व छात्र-अध्यापिकाओं के लिए आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए बताया कि विद्यालय आंबटन के लिए आनलाईन आवेदन वैबसाइट तथा बोर्ड की वैबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment